Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

America ने Israel से की बात, कहा- रफा ऑपरेशन का दायरा सीमित

May 8, 2024

America ने Israel से की बात, कहा- रफा ऑपरेशन का दायरा सीमित

वाशिंगटनः इजरायली सरकार के साथ बातचीत के बाद अमेरिका इस बात पर जोर दे रहा है कि दक्षिणी गाजा पट्टी के रफा शहर पर सेना छोटा ऑपरेशन चलाएगी। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के संचार निदेशक जॉन किर्बी ने मंगलवार को कहा, कि हमने ‘बार-बार और लगातार‘ रफा में घनी आबादी वाले इलाकों में एक बड़े ऑपरेशन के बारे में चिंता व्यक्त की है। इजरायली प्रतिनिधियों ने वाशिंगटन को आश्वासन दिया है कि एक छोटा ऑपरेशन चलाया गया है जिसका मकसद रफा सीमा के पार हथियारों के परिवहन की हमास की क्षमता को रोकना था।

उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई पर नजर रखी जा रही है। इस्लामी फिलिस्तीनी संगठन हमास के साथ एक बंधक समझौते पर बातचीत के बारे में किर्बी ने कहा कि उनका मानना है कि दोनों पक्षों में सहमति बन सकती है। किर्बी ने बिना कोई और विवरण दिए कहा, कि वाशिंगटन बातचीत की प्रक्रिया का समर्थन करने और नतीजे प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें