अमेरिका के टैरिफ प्लान ने दुनिया की अथव्यवस्था में एक बड़ी हलचल मचा दी है।अमेरिका ने हाल के दिनों में कुछ टैरिफ कदम उठाए जो न सिर्फ वहां की अर्थव्यवस्था को हिला रहे हैं, बल्कि पूरी दुनिया की निगाहें भी इस पर टिकी हैं। अमेरिकी उपभोक्ताओं का भरोसा अपने देश की इकोनॉमी ग्रोथ पर कमजोर हुआ है और कई इकोनॉमिक इंडिकेटर्स नीचे की ओर जा रहे हैं। ऐसे में हाल ही में चीन के सप्लाई चेन एक्सपो ने पूरी दुनिया में फैली निराशा को एक नई आशा में बदलकर रख दिया। इन सबके बीच एक सवाल उठ रहा है कि क्या अमेरिका का टैरिफ प्लान वाला कदम वैश्विक बाजार को नई दिशा देगा या फिर नई मुसीबतें खड़ी करेगा? और ऐसे में चीन के इस तरह के वैश्विक आयोजन दुनिया के लिए किस तरह एक नई उम्मीद लेकर आया है आइए इस मुद्दे को समझते हैं और जानते हैं कि ये बदलाव हमारे लिए क्या मायने रखते हैं।
टैरिफ कदम: क्या है ये नई हलचल?
अमेरिका ने हाल ही में कुछ देशों पर आयात शुल्क यानी टैरिफ बढ़ाने का फैसला लिया है ताकि अपनी यानी अमेरिकी कंपनियों को बढ़ावा मिले। इसका मकसद घरेलू उद्योगों को मजबूत करना है लेकिन ये कदम दूसरे देशों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। आज के वक्त में अमेरिकी बाजार में ग्रोथ की उम्मीदें धूमिल हुई हैं और लोग आर्थिक मंदी के डर से परेशान हैं। ये टैरिफ कदम न सिर्फ वहां की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं बल्कि पूरी दुनिया की सप्लाई चेन और व्यापार पर भी असर डाल रहे हैं।
दुनिया पर पड़ रहा असर
अमेरिका की ये नीति इसलिए चर्चा में है क्योंकि उसकी अर्थव्यवस्था दुनिया के बाजारों से गहराई से जुड़ी हुई है। जब अमेरिका टैरिफ बढ़ाता है तो दूसरे देशों के सामान पर ज्यादा शुल्क लग जाता है जिससे उनकी कीमतें आसमान छूने लगती हैं।इससे छोटे देशों के लिए अमेरिका में अपने प्रोडक्ट्स बेचना मुश्किल हो रहा है और उनकी अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है।साथ ही अमेरिकी लोगों को भी महंगे सामान खरीदने पड़ रहे हैं जो उनकी जेब पर भारी पड़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ये कदम लंबे समय तक चला तो वैश्विक व्यापार में नई उथल-पुथल देखने को मिल सकती है।
क्या है अमेरिका का दावा
अमेरिका का दावा है कि ये टैरिफ कदम उनकी कंपनियों और स्थानीय रोजगार को बढ़ाने के लिए जरूरी हैं। वह अपनी अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई योजनाओं पर काम कर रहा है। लेकिन दूसरी ओर ये कदम अंतरराष्ट्रीय सहयोग को कमजोर कर सकता है क्योंकि कई देश अब अपने हितों के लिए अलग रास्ते तलाश रहे हैं। इससे वैश्विक बाजार में एक नई प्रतिस्पर्धा शुरू हो सकती है जो आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव ला सकती है।आज के समय में ये कदम और भी ज्यादा चर्चा में हैं क्योंकि हर देश अपनी रणनीति को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।
दुनियाभर की नजरें: भविष्य क्या कहता है?
विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका के ये टैरिफ कदम सिर्फ एक देश की नीति नहीं बल्कि पूरी दुनिया की आर्थिक दिशा को बदल सकते हैं। छोटे देशों को नुकसान झेलना पड़ सकता है जबकि बड़े देश अपनी नीतियां बदलकर इसका जवाब दे सकते हैं। इससे ट्रेड वार की आशंका बढ़ गई है जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का सबब बन रही है। हालांकि कुछ लोग इसे एक नई शुरुआत मान रहे हैं जहां हर देश अपनी ताकत को पहचानकर आगे बढ़ेगा। आज के इस समय में ये सवाल और भी अहम हो गया है कि आगे क्या होगा?
चीन सप्लाई चेन एक्सपो ने जगाई नई उम्मीद
इसी बीच दुनिया भर में चीन के एक एक्सपो ने नई उम्मीदें जगा दी। 16 से 20 जुलाई 2025 तक पेइचिंग में चाइना इंटरनेशनल सप्लाई चेन प्रमोशन एक्सपो संपन्न हुआ। यह चीन का तीसरा ऐसा एक्सपो था। इस बार इस एक्सपो में थाईलैंड मुख्य अतिथि रहा। इस एक्सपो में 650 से ज्यादा चीनी और विदेशी कंपनियों ने हिस्सा लिया जो 75 देशों, क्षेत्रों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से जुड़ी थीं। ये दुनिया की पहली ऐसी राष्ट्रीय प्रदर्शनी है जो सप्लाई चेन को थीम पर आधारित थी। ये आयोजन वैश्विक सहयोग को बढ़ावा दे रहा है और हो सकता है कि ये अमेरिका के टैरिफ कदमों के असर को कम करने में मदद करे। आज के इस दौर में ये कदम एक नई राह दिखा सकता है।
हमें क्या करना चाहिए?
अमेरिका के टैरिफ कदमों से पैदा हुई ये स्थिति हमें सिखाती है कि हमें भी अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करना होगा। छोटे देशों को एकजुट होकर नई रणनीति बनानी होगी ताकि वैश्विक बदलाव का सामना कर सकें। आज के समय में ये चुनौतियां और अवसर दोनों लेकर आए हैं और हमें इन्हें समझदारी से निपटना होगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) (लेखक- डी के)

