Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

America: कोलोराडो में दोहरे इंजन वाला सेसना विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त,कई लोगों की हुई मौत

June 18, 2024

America: कोलोराडो में दोहरे इंजन वाला सेसना विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त,कई लोगों की हुई मौत

स्टीमबोट स्प्रिंग्स : अमेरिका के उत्तर-मध्य कोलोराडो में एक आवासीय क्षेत्र में सोमवार को दोहरे इंजन वाला सेसना विमान दुर्घनाग्रस्त हो गया और हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई, जिससे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने वाले दो घर (मोबाइल घर) जल गए। संघीय विमानन प्रशासन ने कहा कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि दुर्घटनाग्रस्त सेसना 421 विमान में कितने लोग सवार थे। इस विमान में अधिकतम सात सीट होती है।

सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे से ठीक पहले स्टीमबोट स्प्रिंग्स हवाई अड्डे के पास यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में बताया कि मोबाइल होम पार्क के सभी निवासी सुरक्षित हैं। आग ने कुछ बाहरी इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया। स्टीमबोट स्प्रिंग्स फायर रेस्क्यू ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान ने कोलोराडो के लोंगमोट से उड़ान भरी थी और वह यूटा के ओग्डेन जा रहा था। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, प्रत्यक्षर्दिशयों ने बताया कि विमान में मशीन संबंधी कोई समस्या थी। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड दुर्घटना के कारणों की जांच करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें