Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

America ने Israel और Palestine के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बैठक का किया स्वागत

March 20, 2023

America ने Israel और Palestine के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बैठक का किया स्वागत

वाशिंगटनः अमेरिका ने इजराइल और फलस्तीन के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच मिस्र के शर्म अल-शेख शहर में हुई बैठक का स्वागत किया है। व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने एक बयान में कहा, कि ‘बैठक करने वालों को एहसास था कि करीब एक दशक से इस स्तर की बैठकें नहीं हुई हैं और ऐसी बैठकें समझ स्थापित करने की दिशा में कारगर साबित हो सकती है, जिससे तनाव कम किया जा सके।’’

वॉटसन ने कहा, कि ‘हम आज शर्म अल-शेख में इजराइल और फलस्तीन के वरिष्ठ राजनीतिक व सुरक्षा अधिकारियों के बीच हुई बैठक और उसमें स्थापित हुई आपसी समझ का स्वागत करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि यह इस तरह की दूसरी बैठक थी, जिसमें अमेरिका, मिस्र और जॉर्डन के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इससे पहले जॉर्डन के शहर अकाबा में तीन सप्ताह पहले ऐसी एक बैठक हुई थी। वॉटसन ने कहा, कि ‘शुरू होने वाले पाक माह रमजान, फसह तथा ईस्टर और आने वाले महीनों में हम ऐसी और चर्चाएं जारी रखने को इच्छुक हैं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें