Site icon Dainik Savera Times

Israel का समर्थन करने से पीछे नहीं हटेंगे America : Antony Blinken

वाशिंगटनः अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मतभेदों के बावजूद अमेरिका, इजराइल का समर्थन करने से पीछे नहीं हटेंगे। वाम सर्मिथत एक समूह से बात करते हुए ब्लिंकन ने कहा कि कुछ दक्षिणपंथियों ने फिलिस्तीनियों और ईरान के प्रति अधिक सहानुभूति रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, कि ‘अमेरिका, इजराइल का एक पक्का मित्र बना रहेगा..भले ही हम उन मुद्दों को हल करना चाहते हैं, जिनका नेतन्याहू ने विरोध किया है, जैसे इजराइल-फिलिस्तीनी संघर्ष का समाधान और ठप पड़े 2015 के ईरान परमाणु समझौते की बहाली।’’

उन्होंने कहा, कि ‘हमारे देशों और दुनियाभर के लोगों के हुई अमेरिका-इजराइल साझेदारी और अन्य हर एक पहल के वास्ते अमेरिका हमेशा इजराइल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। यह एक ऐसी प्रतिबद्धता है जो आज से पहले कभी इतनी दृढ़ नहीं थी।’’ ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का प्रशासन नेतन्याहू की सरकार के साथ उनकी नीतियों के आधार पर बातचीत करेगा, व्यक्तिगत आधार पर नहीं हैं।

Exit mobile version