Site icon Dainik Savera Times

America: Oregon में झूले की खराबी के कारण हवा में लटके 30 लोग, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

America: 30 people hanging in the air due to a swing malfunction in Oregon, rescue team reached the spot

पोर्टलैंड: अमेरिका के ओरेगन राज्य में आपात सेवा के र्किमयों ने एक विशाल झूले में खराबी आने के कारण बीच हवा में करीब आधे घंटे तक लटके रहे 30 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। यह झूला एक दशक पुराने ‘एम्यूजमेंट पार्क’ में लगा हुआ था।

अग्निशमन सेवा ‘पोर्टलैंड फायर एंड रेस्क्यू’ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि दमकल र्किमयों ने ‘ओक्स पार्क’ के इंजीनियरों के साथ मिलकर झूले को नीचे उतारा और साथ ही जरूरत पड़ने पर रस्सी के सहारे लोगों को नीचे उतारने के भी इंतजाम किए गए थे।

इसने कहा कि झूले पर सवार सभी लोगों को नीचे उतार लिया गया और सभी लोग सुरक्षित हैं। पास के अन्य झूले पर सवार लोगों ने घटना का वीडियो बनाया जिसमें ‘एटमॉसफियर’ नामक झूला हवा में रुका हुआ दिखाई देता है।

Exit mobile version