Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी अभिनेता Johnny Wactor की सरेआम गोली मारकर हत्या

May 28, 2024

अमेरिकी अभिनेता Johnny Wactor की सरेआम गोली मारकर हत्या

लॉस एंजिलिस: अमेरिका के लॉस एंजिलिस में ‘जनरल हॉस्पिटल’ फेम अभिनेता जॉनी वैक्टर की एक चोर ने गोली मारकर हत्या कर दी, जो उनकी कार से एक हिस्सा चुराने की कोशिश कर रहा था। मीडिया रिपोर्टों में सोमवार को यह जानकारी दी गयी। मीडिया रिपोर्ट में बताया कि 37 वर्षीय अमेरिकी अभिनेता ने शनिवार तड़के अपने खड़े वाहन से कैटालिटिक कनवर्टर चुराने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को रोकने की कोशिश की, जिसमें उन्हें गोली मार दी गयी। अभिनेता ने एचबीओ के ‘वेस्टवर्ल्ड’ में भी अभिनय किया था। अभिनेता के एजेंट डेविड शॉल ने बताया कि वैक्टर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

वैक्टर की मां स्कारलेट ने एनबीसी4 को कहा कि उनका बेटा काम के बाद अपनी कार में लौट रहा था और उसने देखा कि एक व्यक्ति कार के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि अभिनेता को लगा कि कार को उठा कर ले जाने की कोशिश की जा रहा है और उन्हें खतरे का आभास नहीं था। वह उन लोगों के पास पूछने गए कि क्या हो रहा है, तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। अभिनेता की मां ने बताया कि संदिग्ध दो अन्य लोगों के साथ भाग गया। उन्होंने अपने बेटे की हत्या को ‘संवेदनहीन’ हरकत कहा। ‘जनरल हॉस्पिटल’ के निर्माताओं द्वारा साझा की गई एक श्रद्धांजलि में कहा गया कि दक्षिण कैरोलिना में जन्मे वैक्टर एक अद्वितीय व्यक्ति थे और उनके साथ काम करना हमेशा खुशी की बात थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें