Site icon Dainik Savera Times

पंख क्षतिग्रस्त होने की वजह से अमेरिकी विमान की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

सैन फ्रांसिस्कोः अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को से बोस्टन जाने वाले वाले एक विमान को उसका पंख क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण सोमवार को आपातकालीन लैडिंग करनी पडी। यूनाइटेड एयरलाइंस ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की और कहा कि उड़ान संख्या 354 को एक क्षतिग्रस्त पंख के कारण आपातकालीन लैडिंग करनी पड़ी। कंपनी ने कहा कि विमान के पंख पर स्लैट के साथ एक समस्या थी, लेकिन बोइंग 757-200 के नुकसान का कारण नहीं बताया।

विमान में सवार 165 यात्रियों में से एक केविन क्लार्क ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें स्लेट पैनल आंशिक रूप से कटा हुआ दिखाई दे रहा है। क्लार्क ने वीडियो क्लिप में कहा कि विमान में पंख के अलग होने के कारण यह डेनवर में उतरने वाला है। विमान विंग फ्लैप की समस्या होने के बाद डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शाम 5:21 बजे सुरक्षित उतर गया। यूनाइटेड एयरलाइंस के अनुसार, यात्रियों को दूसरे विमान में स्थानांतरित कर दिया गया और वे मंगलवार सुबह बोस्टन लोगान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।

घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने कहा कि वह इस घटना की जांच करेगा। पिछले महीने, अलास्का एयरलाइंस मैक्स9 यात्री विमान के उड़ान भरने के तुरंत बाद दरवाजे का प्लग उड़ जाने के बाद एफएए ने बोइंग के 737 मैक्स9 के अधिकांश विमानों को रोक दिया था।

Exit mobile version