Site icon Dainik Savera Times

अमेरिका की वित्त मंत्री येलेन जी20 में भाग लेने के लिए भारत जाएंगी

वाशिंगटन:अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन नयी दिल्ली जाएंगी और वह सात से दस सितंबर तक वहां आयोजित हो रहे जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। इस दौरान जेनेट अमेरिका के सहयोगी देशों को यूक्रेन के लिए सामूहिक आíथक सहयोग बनाए रखने के वास्ते एकजुट रहने पर जोर देंगी साथ ही अपने भारतीय समकक्षों के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई है। इस साल यह भारत की उनकी चौथी यात्र होगी। वित्त मंत्रलय ने कहा कि अपनी यात्र के दौरान येलेन वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और निम्न तथा मध्यम आय वाले देशों का समर्थन करने पर ध्यान केंद्रित करेंगी।विज्ञप्ति में वित्त मंत्रलय ने कहा, ‘‘दिल्ली यात्र के दौरान येलेन यूक्रेन के लिए हमारे सामूहिक आíथक समर्थन को बनाए रखने के लिए अमेरिका के साझेदारों को एकजुट करना जारी रखेंगी। वह रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के महत्व पर भी चर्चा करेंगी।’’

Exit mobile version