Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ransomware Attack के बाद अमेरिका की सबसे बड़ी अधीनस्थ अदालत का कामकाज हुआ ठप 

July 23, 2024

Ransomware Attack के बाद अमेरिका की सबसे बड़ी अधीनस्थ अदालत का कामकाज हुआ ठप 

लॉस एंजिलिस: अमेरिका की सबसे बड़ी अधीनस्थ अदालत ‘सुपीरियर कोर्ट ऑफ लॉस एंजिलिस काउंटी’ पिछले सप्ताह रैनसमवेयर हमले के कारण कम्प्यूटर प्रणाली में खराबी आ जाने के कारण सोमवार को बंद रही। अदालत के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शुक्रवार की सुबह साइबर हमले का पता चलने पर अदालत की कंप्यूटर प्रणाली को बंद कर दिया गया था जो सप्ताहांत तक बंद रही।

अदालतें शुक्रवार को काम- काज के लिए खुली रहीं लेकिन अधिकारियों ने कहा कि काउंटी की सभी 36 अदालतें सोमवार को बंद रहेंगी। पीठासीन न्यायाधीश सामंथा पी. जेसनर ने एक बयान में कहा, ‘‘अदालत में शुक्रवार को एक अप्रत्याशित साइबर हमला हुआ जिसके कारण क्षति को रोकने और सूचना की अखंडता एवं गोपनीयता की रक्षा करने तथा भविष्य में नेटवर्क स्थिरता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगभग सभी नेटवर्क प्रणालियों को बंद करना पड़ा।’’अधिकारियों ने कहा कि सभी 36 अदालतें पुन: मंगलवार को खुलेंगी।

अधिकारियों ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि ऐसा माना जा रहा है यह हमला माइक्रोसॉफ्ट से संबंधित तीसरे पक्ष के सॉफ्टवेयर मंच के ‘अपडेट’ की वजह से विंडोज़ संचालित उपकरणों के प्रभावित होने की घटना से जुड़ा हुआ नहीं है। ‘क्राउडस्ट्राइक’ सॉफ्टवेयर ‘अपडेट’ की वजह से शुक्रवार को भारत सहित दुनियाभर को प्रौद्योगिकी संबंधी व्यवधान का सामना करना पड़ा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें