Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहलगाम हमले के बाद भारत से तनाव के बीच पाक के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पीएम शहबाज को दी नसीहत, कही ये बड़ी बात…

April 29, 2025

पहलगाम हमले के बाद भारत से तनाव के बीच पाक के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पीएम शहबाज को दी नसीहत, कही ये बड़ी बात…

 Nawaz Sharif : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपने छोटे भाई और मौजूदा पीएम शहबाज शरीफ को भारत के साथ शांति बहाल करने के लिए सभी उपलब्ध राजनयिक संसाधनों का इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वह आक्रामक रुख अपनाने के खिलाफ हैं।

दोनों भाइयों ने रविवार शाम लाहौर में मुलाकात की। इस दौरान शहबाज ने सत्तारूढ़ राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के संस्थापक नवाज को भारत के खिलाफ लिए गए उनकी सरकार के फैसलों के बारे में जानकारी दी। ये निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक के बाद घोषित किए गए थे।

सूत्र ने बताया, ‘प्रधानमंत्री शहबाज ने अपने बड़े भाई और पार्टी संस्थापक से कहा कि सिंधु जल संधि को निलंबित करने के भारत के एकतरफा फैसले से क्षेत्र में युद्ध का खतरा बढ़ गया है।’ नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री शहबाज को सलाह दी कि वे इस मामले पर कोई आक्रामक रुख न अपनाएं और तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक माध्यमों का इस्तेमाल करें।

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। नई दिल्ली ने इस्लामबाद के खिलाफ कई सख्त कूटनीतिक और रणनीतिक कदम उठाए हैं। इनमें 1960 के सिंधु जल समझौते को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने, अटारी इंटीग्रेटेड चैक पोस्ट को बंद करने, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने, जैसे कई कदम उठाए हैं। भारत के इन फैसलों के बाद पाकिस्तान ने शिमला समझौते को स्थगित करने और भारतीय उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने जैसे कुछ कदम उठाए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें