Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

तुर्की में भूकंप की तबाही के बीच 55 घंटे के बाद मलबे से जिंदा निकला नवजात बच्चा, जन्म देते माँ की मौत

February 8, 2023

तुर्की में भूकंप की तबाही के बीच 55 घंटे के बाद मलबे से जिंदा निकला नवजात बच्चा, जन्म देते माँ की मौत

तुर्की-सीरिया में भूकंप ने तबाही मचा दी है, जिससे मरने वालों की संख्या 11000 पार कर गई है। कई लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए है। इन मलबों से नवजात बच्चे निकल रहे हैं। तुर्की में 55 घंटे के बाद मलबे से बच्चे जिंदा निकाले जा रहे हैं। तुर्की में रेस्क्यू ऑपरेशन में एक ऐसी बच्ची का रेस्क्यू किया गया है जिसका जन्म भूकंप के बाद मलबे में हुआ। इस बच्ची की मां इसे जन्म देने के बाद मलबे में ही मर गई, जबकि इसका गर्भनाल मां से ही जुड़ा हुआ था।

तुर्की में एक ऐसे बच्चे को 55 घंटे के बाद मलबे से जिंदा निकाला गया जो अपने हाथ में अपनी पालतू चिड़िया को पकड़े हुए था, ताकि उस पर मलबा न गिर जाए। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान इस बच्चे और चिड़िया को सुरक्षित निकाला गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें