Site icon Dainik Savera Times

नौवें चीन दक्षिण एशिया मेले में संपन्न हुए व्यापार अनुबंधों की रकम 860 करोड़ युवान से अधिक

दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी खुनमिंग शहर में चल रहे नौवें चीन- दक्षिण एशिया मेले में अब तक 163 व्यापार अनुबंध संपन्न किये गये हैं, जिनकी कुल रकम 866 करोड़ युवान से अधिक है।

युन्नान प्रांत के वाणिज्य विभाग के परिचय के अनुसार 163 व्यापार अनुबंधों में 150 वास्तविक समझौते हैं, जिनकी रकम 830 करोड़ युवान है। 12 इच्छा पत्र हैं, जिनकी रकम 21 करोड़ युवान से अधिक है और एक ढांचागत खरीद संधि है, जिसकी रकम 15 करोड़ युवान है।

ये अनुबंध मुख्य तौर पर कृषि उत्पाद व खाद्यान्न, खनिज, रासायनिक उत्पाद, मशीनरी और कपड़े, जूते व टोपी क्षेत्रों में फैले हैं। व्यापार संधि के अलावा इस मेले में सप्लाई चेन सेवा, अंतर्राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स, पोर्ट बुनियादी संस्थापन और स्मार्ट सेवा सम्बंधी 20 से अधिक सहयोग समझौते भी संपन्न किये गये। ध्यान रहे 9वें चीन दक्षिण एशिया मेले में 73 देश, क्षेत्र व अंतर्राष्ट्रीय संगठन उपस्थित हैं और 2500 से अधिक उद्यम भाग ले रहे हैं। यह मेला 24 जून को समाप्त होगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

Exit mobile version