Site icon Dainik Savera Times

अंटार्कटिका में अनुसंधान केंद्र में बीमार पड़े एक कर्मचारी को बचाया गया

 कैनबरा: अंटार्कटिक अनुसंधान केंद्र पर काम करते समय एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक बीमार पड़ गया जिसे बर्फ तोड़ने वाले जहाज(आइसब्रेकर) की मदद से बचाया गया। सरकारी एजेंसी ने यह जानकारी दी।अनुसंधान केंद्र से बचाया गया व्यक्ति ऑस्ट्रेलिया के एक अस्पताल में भर्ती है।आइसब्रेकर ‘आरएसवी नूयिना’ ने तस्मानिया के होबार्ट में ऑस्ट्रेलियाई अंटार्कटिक मंडल मुख्यालय और ऑस्ट्रेलिया के केसी स्टेशन के बीच आने-जाने में 6,500 किलोमीटर यानी 4,000 मील से अधिक की दूरी तय की जिसमें दो सप्ताह से अधिक का समय लगा।
 ऑस्ट्रेलियाई अंटार्कटिक मंडल मुख्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘आरएसवी नुयिना, कासे रिसर्च स्टेशन से एक अस्वस्थ अभियानकर्ता को लेकर वापस होबार्ट लौट आया है।” इसमें बताया गया,”अभियानकर्ता को आरएसवी नुयिना से रॉयल होबार्ट अस्पताल भेज दिया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।” बीमार व्यक्ति को एक हेलीकॉप्टर की मदद से तीन सितंबर को अनुसंधान केंद्र से निकाला गया था और 144 किलोमीटर यानी 89 मील दूर खड़े नुयिना तक लेकर आया गया।र्गिमयों के मौसम में कासे अनुसंधान केंद्र पर 150 से अधिक लोग कार्य करते हैं लेकिन र्सिदयों में यह संख्या घटाकर 20 से भी कम कर दी जाती है। इस दौरान केवल रखरखाव के लिए आवश्यक लोग ही मौजूद होते हैं।
Exit mobile version