Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्राचीन बार्खोर स्ट्रीट राष्ट्रीय एकता की गवाह बनी

April 20, 2025

प्राचीन बार्खोर स्ट्रीट राष्ट्रीय एकता की गवाह बनी

इंटरनेशनल डेस्क : 3,650 मीटर की औसत ऊंचाई और 3,000 घंटे से अधिक की औसत वार्षिक धूप के साथ, चीन के शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा, विश्व की छत का हृदय है, जो एक वास्तविक “सनशाइन सिटी” है। “बार्खोर”, जिसका तिब्बती भाषा में अर्थ होता है “मध्य वृत्त”, जोखांग मंदिर के चारों ओर एक गोलाकार सड़क है। इस स्थान का इतिहास 7वीं शताब्दी ई. तक जाता है। वर्षों से लोग जोखांग मंदिर के चारों ओर दक्षिणावर्त दिशा में घूमते रहे हैं, जिससे धीरे-धीरे मंदिर के चारों ओर एक रास्ता बन गया है। वहीं संस्कृति, वाणिज्य, धर्म और निवास को एकीकृत करने वाला एक बहुक्रियाशील ब्लॉक आसपास के क्षेत्र में बनाया गया, जिसे बार्खोर स्ट्रीट कहा जाता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें