Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोमानिया में दुष्कर्म, मानव तस्करी के आरोपों का सामना कर रहे एंड्रयू, टेट अमेरिका के लिए रवाना 

February 27, 2025

रोमानिया में दुष्कर्म, मानव तस्करी के आरोपों का सामना कर रहे एंड्रयू, टेट अमेरिका के लिए रवाना 

बुखारेस्ट: यात्रा प्रतिबंधों को हटाए जाने के बाद प्रभावशाली दखल रखने वाले दो भाई एंड्रयू और ट्रिस्टन टेट रोमानिया छोड़कर अमेरिका चले गए। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इन भाइयों पर मानव तस्करी और महिलाओं का यौन शोषण करने के लिए आपराधिक गिरोह बनाने का आरोप है।

यह स्पष्ट नहीं है कि किन शर्तों के तहत टेट बंधुओं को रोमानिया छोड़ने की अनुमति दी गई जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कट्टर समर्थक हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा कि यह निर्णय अभियोजकों के विवेक पर निर्भर है। अमेरिका और ब्रिटेन की दोहरी नागरिकता रखने वाले 38 वर्षीय एंड्रयू टेट और 36 वर्षीय ट्रिस्टन टेट को 2022 के अंत में रोमानिया की राजधानी के पास दो रोमानियाई महिलाओं के साथ गिरफ्तार किया गया था।

रोमानियाई अभियोजकों ने पिछले साल औपचारिक रूप से चारों पर आरोप लगाए थे। अप्रैल में, बुखारेस्ट ट्रिब्यूनल ने फैसला सुनाया कि मुकदमा शुरू हो सकता है, लेकिन तारीख तय नहीं की। चारों ने सभी आरोपों से इनकार किया था।

ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, शी जिनपिंग मुझे गले लगा लेंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें