लंदन : एंडी बर्नहैम के ब्रिटेन की सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के नवनिर्वाचित नेता बनने की पुष्टि हो गई, जिससे वह अगले सप्ताह 10 डाऊनिंग स्ट्रीट का कार्यभार संभालने के लिए मनोनीत प्रधानमंत्री बन गए हैं। लेबर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की अध्यक्ष शबाना महमूद ने लंदन में पार्टी के एक विशेष सम्मेलन में यह घोषणा की।
उन्होंने कहा, सिर्फ एक ही नामित सांसद था… इसलिए इस मुकाबले में कोई खास रोमांच या सस्पैंस नहीं था। सोमवार को, निवर्तमान प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर द्वारा आधिकारिक तौर पर सम्राट को अपना इस्तीफा सौंपे जाने के बाद, महाराजा चार्ल्स तृतीय द्वारा बर्नहैम को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
कई हफ्तों से अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देखे जा रहे ग्रेटर मैनचेस्टर के पूर्व मेयर बर्नहैम ने अपनी नीति की प्राथमिकताओं के बारे में बहुत कम जानकारी दी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...