Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

छठे सीआईआईई की वार्षिक इच्छित लेन-देन मात्रा 78.41 अरब अमेरिकी डॉलर

November 11, 2023

छठे सीआईआईई की वार्षिक इच्छित लेन-देन मात्रा 78.41 अरब अमेरिकी डॉलर

छठा चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो (सीआईआईई) 10 नवंबर को महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ संपन्न हुआ। वार्षिक इच्छित लेन-देन की मात्रा 78.41 अरब अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई। सीआईआईई ब्यूरो के उप प्रमुख सुन छंगहाई ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषणा की कि 154 देशों, क्षेत्रों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के मेहमान शांगहाई में एकत्र हुए हैं। सीआईआईई की राष्ट्रीय प्रदर्शनी में 72 देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने भाग लिया, जबकि उद्यम प्रदर्शनी में 128 देशों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली 3,486 कंपनियों ने भाग लिया। आयोजन के दौरान कुल 442 नए उत्पादों, प्रौद्योगिकियों और सेवाओं का प्रदर्शन किया गया।

सुन छंगहाई के अनुसार, राष्ट्रीय प्रदर्शनी व्यापक छवि प्रदर्शन के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन गई है। यह विभिन्न विकास स्तरों वाले देशों को आदान-प्रदान बढ़ाने, सहयोग को बढ़ावा देने और पारस्परिक लाभ और उभय जीत परिणाम प्राप्त करने के लिए मूल्यवान अवसर प्रदान करता है। भाग लेने वाले देश इस मंच की अत्यधिक सराहना करते हैं, जिसमें बहरीन, मध्य अफ्रीका, डोमिनिका, गाम्बिया, गिनी-बिसाऊ, होंडुरास, माली, ओमान, सिएरा लियोन, टोगो और जिम्बाब्वे सहित 11 देश पहली बार भाग ले रहे हैं।

छठे सीआईआईई में 289 फॉर्च्यून 500 कंपनियों और उद्योग जगत के नेताओं की भागीदारी देखी गई, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है। इनोवेशन इनक्यूबेशन ज़ोन ने 39 देशों और क्षेत्रों से 300 से अधिक नवीन परियोजनाओं को आकर्षित किया, जो पिछले दो सत्रों की कुल संख्या को पार कर गया।

बताया गया है कि 7वें सीआईआईई की तैयारी पहले से ही चल रही है जबकि छठा सीआईआईई सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। अब तक चार हस्ताक्षर समारोह आयोजित किए जा चुके हैं, जिसमें लगभग 200 कंपनियों ने प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए अग्रिम रूप से हस्ताक्षर किए हैं। 7वें सीआईआईई के लिए प्रदर्शनी क्षेत्र दस लाख वर्ग मीटर से अधिक होने की उम्मीद है। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें