Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

ल्हासा के गोंग्गा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वार्षिक यात्रियों की संख्या 50 लाख के पार

November 25, 2023

ल्हासा के गोंग्गा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वार्षिक यात्रियों की संख्या 50 लाख के पार

23 नवंबर को उड़ान TV9845 की सुरक्षित लैंडिंग के साथ चीन के तिब्बत में ल्हासा गोंग्गा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या 50 लाख से अधिक हो गयी। ल्हासा गोंग्गा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा तिब्बत के नागरिक उड्डयन उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण खिड़की है। चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के नागरिक उड्डयन प्रशासन के प्रधान के अनुसार ल्हासा गोंग्गा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या 2006 में पहली बार 10 लाख से अधिक हुई और 2018 में 40 लाख से अधिक हो गयी। 

एक पठारी हवाई अड्डा किसी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को संचालित करता है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 की पहली तीन तिमाहियों में ल्हासा में कुल 3 करोड़ 42 लाख 23 हजार 4 सौ घरेलू और विदेशी पर्यटक आए, जिसमें पिछले वर्ष की समान अवधि से 69.30% की वृद्धि रही है। इस के साथ कुल पर्यटन राजस्व 42 अरब 37 करोड़ 90 लाख युआन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 46.71% की वृद्धि रही है।

वर्तमान में, ल्हासा गोंग्गा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 68 शहरों के लिए सुलभ है और इसने 135 मार्ग खोले हैं, जिनमें 134 घरेलू मार्ग और 1 अंतर्राष्ट्रीय मार्ग शामिल हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें