Site icon Dainik Savera Times

Bangladesh में एक और हिंदू पर हमला: चाकू से किए वार… पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश

another-hindu-attacked-in-bangladesh

another-hindu-attacked-in-bangladesh

ढाका : बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की एक और घटना सामने आई है। शरियतपुर जिले के तिलोई इलाके में खोकन चंद्र दास नाम के एक हिंदू व्यापारी पर बुधवार रात करीब 9 बजे हमला किया गया। हमलावरों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया, पहले पीटा और फिर चाकू से वार किए। इसके बाद उनके शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई।

जान बचाने के लिए तालाब में कूदे

खोकन चंद्र दास दामुद्या के केउरभंगा बाजार में एक फार्मेसी चलाते हैं। रात में दुकान बंद कर घर लौटते समय यह घटना हुई। जान बचाने के लिए खोकन चंद्र पास के एक तालाब में कूद गए, जिससे आग बुझ गई और उनकी जान बच सकी। बाद में स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में बचाकर शरियतपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिछले दिनों की घटनाएं

बीते कुछ हफ्तों में बांग्लादेश में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा हत्या कर दी गई थी। 25 दिसंबर को अमृत मंडल की भीड़ की पिटाई से मौत हुई। 29 दिसंबर को सुरक्षा ड्यूटी के दौरान बजेंद्र बिस्वास की गोली लगने से जान चली गई। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। इन घटनाओं के बाद अल्पसंख्यक समुदाय में चिंता बढ़ गई है। हालिया राजनीतिक बदलावों के बाद भी देश में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Exit mobile version