Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंतरिक्ष में गोपनीय अभियान पर रवाना हुआ एक और अमरीकी सैन्य ‘मिनी शटल’

August 23, 2025

अंतरिक्ष में गोपनीय अभियान पर रवाना हुआ एक और अमरीकी सैन्य ‘मिनी शटल’

वाशिंगटन: अंतरिक्ष में गोपनीय प्रयोग करने के लिए वीरवार रात एक और अमरीकी सैन्य ‘मिनी शटल’ प्रक्षेपित हुआ। स्पेसएक्स द्वारा प्रक्षेपित, इस अंतरिक्ष यान ने फ्लोरिडा के केप कैनावेरल से अकेले ही उड़ान भरी। यह, एक्स-37बी नामक परीक्षण यान की 8वीं ऐसी उड़ान है। यूएस स्पेस फोर्स के अनुसार, यह बिना जीपीएस के लेजर संचार और सुरक्षित नौवहन का परीक्षण करेगा। अभी स्पष्ट नहीं है कि यह मिनी शटल कब तक अंतरिक्ष में रहेगा। आखिरी एक्स-37बी यान मार्च में जमीन पर लौटने से पहले लगभग एक साल तक पृथ्वी की परिक्रमा करता रहा था। पूर्ववर्ती अभियान महीनों से लेकर वर्षों तक चले हैं। बोइंग निíमत पुन: प्रयोज्य अंतरिक्ष यान को पहली बार 2010 में प्रक्षेपित किया गया था। यह 9 मीटर लंबे होते हैं।

ये भी पढ़ें : FY26 के लिए ₹2.01 लाख करोड़ अतिरिक्त खर्च को Lok Sabha की मंजूरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें