इंटरनेशनल डेस्क : चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने 18 मई को एक घोषणा जारी की, जिसमें अमेरिका, यूरोपीय संघ, थाइवान क्षेत्र और जापान से उत्पन्न कोपोलीमर पॉलीऑक्सीमेथिलीन के आयात पर एंटी-डंपिंग जांच पर अंतिम निर्णय की घोषणा की गई।
19 मई 2024 को चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने एक घोषणा जारी की, जिसमें अमेरिका, यूरोपीय संघ, थाइवान क्षेत्र और जापान से उत्पन्न कोपोलिमर पॉलीऑक्सीमेथिलीन के आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू करने का निर्णय लिया गया। और उसने अंततः यह निर्धारित किया कि अमेरिका, यूरोपीय संघ, थाइवान क्षेत्र और जापान से उत्पन्न आयातित कोपोलीमर पॉलीऑक्सीमेथिलीन की डंपिंग हुई थी, चीन की मुख्य भूमि में कोपोलीमर पॉलीऑक्सीमेथिलीन उद्योग को भारी क्षति हुई थी, तथा डंपिंग और भारी क्षति के बीच एक कारण संबंध था।
चीन लोक गणराज्य के एंटी-डंपिंग विनियमन के अनुच्छेद 38 के अनुसार, चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने चीनी राज्य परिषद के टैरिफ आयोग को एंटी-डंपिंग शुल्क लगाने का प्रस्ताव दिया। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रस्ताव के आधार पर, चीनी राज्य परिषद के टैरिफ आयोग ने 19 मई 2025 से अमेरिका, यूरोपीय संघ, थाइवान क्षेत्र और जापान से उत्पन्न कोपोलीमर पॉलीऑक्सीमेथिलीन के आयात पर एंटी-डंपिंग शुल्क लगाने का निर्णय लिया।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...