Site icon Dainik Savera Times

थाईलैंड-श्रीलंका के अलावा अब मलेशिया भी देगा भारतीयों को वीजा-मुक्त एंट्री

कुआलालंपुर : मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने एक दिसंबर से भारतीय एवं चीनी नागरिकों को 30 दिन का वीजा मुक्त प्रवेश दिए जाने की घोषणा की है। थाईलैंड और श्रीलंका ने भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हालिया सप्ताह में इसी प्रकार की घोषणाएं की थी। इब्राहिम ने कहा कि वर्तमान में खाड़ी देशों और तुर्की एवं जॉर्डन सहित अन्य पश्चिम एशियाई देशों को यह सुविधा प्राप्त है तथा अब यह भारत और चीन को भी दी जाएगी।

 

Exit mobile version