Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Congo में सशस्त्र समूहों ने दर्जनों नागरिकों की ली जान : United Nations

February 14, 2023

Congo में सशस्त्र समूहों ने दर्जनों नागरिकों की ली जान : United Nations

संयुक्त राष्ट्रः कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में सप्ताहांत में सशस्त्र समूहों के हमलों में दर्जनों नागरिक मारे गए। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, सशस्त्र समूह कोडेको ने रविवार को डीआरसी के इटुरी प्रांत में कम से कम 20 नागरिकों की हत्या कर दी और कई घरों को जला दिया।

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि सशस्त्र समूह ने कथित तौर पर दजुगु क्षेत्र में गांवों में चिकित्सा बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचाया है। उसी समय, एक अन्य सशस्त्र समूह, एडीएफ ने इरुमू क्षेत्र में दो गांवों पर हमला किया। हमले 12 नागरिक मारे गए। दुजारिक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

डीआरसी में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन, मोनस्को की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दुजारिक ने यह भी कहा कि कांगो की सेना और एम23 विद्रोही समूह के बीच लड़ाई जारी रही। पिछले शुक्रवार को एम 23 ने कथित तौर पर किचंगा से 13 किमी उत्तर पूर्व में बुकोंबो पर नियंत्रण कर लिया, जिससे उत्तरी किवु प्रांत की राजधानी गोमा की ओर जनसंख्या विस्थापन को बढ़ावा मिला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें