Site icon Dainik Savera Times

अजरबैजान में हथियारबंद संदिग्ध ने की तीन पुलिस अधिकारियों और एक नागरिक की हत्या

बाकू: अजरबैजान के शुवेल्यान गांव में एक वांछित हथियारबंद संदिग्ध ने उसे पकड़ने की कोशिश करने के दौरान तीन पुलिस अधिकारियों और एक नागरिक की हत्या कर दी।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय एवं महाभियोजक कार्यालय ने एक संयुक्त बयान में बताया कि यह घटना तब हुई जब पुलिस ने 38 वर्षीय रोवशान ओकटे ओग्लू अल्लाहवरदीयेव को हिरासत में लेने की कोशिश की। उस पर पहले से भी कई आरोप थे और वह फरार चल रहा था।

Exit mobile version