Site icon Dainik Savera Times

सेना ने हेलीकॉप्टर से हमला करके 17 आतकंवादियों को किया ढेर  

Army Attacked : पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग अभियानों में आतंकवादियों के ठिकानों पर हेलीकॉप्टर से हमला करके 17 आतंकियों को मार गिराया।
सेना के सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर बन्नू और उत्तरी वजीरिस्तान जिलों में इन अभियानों को अंजाम दिया गया।
बन्नू जिले के बाका खेल इलाके में सुरक्षा बलों ने हाफिज गुलबहादुर समूह से जुड़े आतंकवादियों के ठिकाने पर हेलीकॉप्टर से हमला करके 12 आतंकियों को मार गिराया।
दूसरा अभियान उत्तरी वजीरिस्तान के मीर अली के हासो खेल इलाके में अंजाम दिया गया, जहां पांच आतंकवादी मारे गए।
सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के पास से बड़ी मात्र में हथियारों व गोला-बारूद जब्त किए गए। सुरक्षा बलों ने मारे गए आतंकवादियों की तस्वीरें भी जारी कीं।
सुरक्षा बलों की सहायता के लिए अतिरिक्त जवानों को रवाना किया गया है और अभियान जारी है।
Exit mobile version