Site icon Dainik Savera Times

कोलंबिया में सेना का विमान क्रैश, 66 लोगों की हुई मौत

Colombia Plane Crash

Colombia Plane Crash

इंटरनेशनल डेस्क: कोलंबिया के दक्षिणी अमेजन इलाके में बीते दिन बड़ा हादसा हो गया, जहां सेना का एक विमान क्रेश हो गया। इस विमान में 125 लोग सवार थे, जिसमें से 66 लोगों की मौत हो गई है।

क्रेश होने के बाद विमान मलबे और राख का ढेर बन गया। मलबे और राख में लगभग दो दर्जन लोग लापता हैं। पुटुमायो विभाग के गवर्नर जॉन गैब्रियल मोलिना ने बताया कि 66 लोग मारे गए, कई लोग घायल हुए और 21 लोग लापता हैं।

रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ, जब लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित हरक्यूलिस C-130 परिवहन विमान पेरू की सीमा पर स्थित प्यूर्टो लेगुइजामो से उड़ान भर रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि मरने वालों और घायलों के आंकड़े बदल भी सकते हैं।

वीडियो वायरल

घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें हादसे के शिकार हुए लोगों की इलाके में रहने वाले मदद करते हुए नजर आ रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर सेना के वाहन भी वहां पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनास्थल तक पहुंचना काफी मुश्किल था, जिस कारण बचाव कार्यों में बाधा आ रही थी।

 

Exit mobile version