Site icon Dainik Savera Times

अफगानिस्तान की एक मस्जिद के पास विस्फोट में करीब 17 लोगों की हुई मौत

काबुल: अफगानिस्तान के उत्तरी बगलान प्रांत में शुक्रवार को एक मस्जिद के पास विस्फोट में करीब 17 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। एक स्थानीय सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे पहले, अफगानिस्तान के एरियाना न्यूज ब्रॉडकास्टर ने बताया कि बगलान प्रांत की राजधानी पोल-ए-खोमरी में शुक्रवार की प्रार्थना के दौरान एक विस्फोट हुआ। विस्फोट के बारे फिलहाल विस्तार से जानकारी नहीं मिल सकी है।

Exit mobile version