Site icon Dainik Savera Times

चीन और इटली के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 55वीं वर्षगांठ मनाने के लिए कला प्रदर्शनी रोम में आयोजित 

A security personnel stands guard on the top of a mountain ahead of the annual Hindu pilgrimage to the holy cave shrine of Amarnath at Chandanwari, about 115 km southeast of Srinagar, on June 26, 2025. (Photo by Tauseef MUSTAFA / AFP)

स्थानीय समयानुसार 25 जून को, चीन और इटली के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 55वीं वर्षगांठ मनाने के लिए “प्रकाश और छाया एक साथ चमकते हैं, सौंदर्य सह-अस्तित्व में है”- एक विशेष कला प्रदर्शनी, जिसे चाइना मीडिया ग्रुप, इतालवी संस्कृति मंत्रालय, इतालवी मानव सभ्यता संग्रहालय, रोम में ललित कला अकादमी, इतालवी फुटबॉल एसोसिएशन और लाजियो क्षेत्रीय परिषद द्वारा संयुक्त रूप से इटली के लिनसियन राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी में भव्य रूप से उद्घाटित की गयी।

चीन और इटली के राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, कलात्मक, मीडिया, शैक्षिक, फिल्म और अकादमिक जगत की 200 से अधिक जानी-मानी हस्तियां इस कार्यक्रम में शामिल हुईं।

चीनी प्रचार विभाग के उप मंत्री, सीएमजी के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने भाषण देते समय कहा कि चीन और इटली दोनों ही लम्बे इतिहास और शानदार संस्कृति वाले महान देश हैं, और सभ्यताओं का आदान-प्रदान और आपसी सीख कभी नहीं रुकी है। चीन और इटली द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कला प्रदर्शनी ने दोनों देशों की सांस्कृतिक धरोहरों को हजारों वर्षों से आगे बढ़कर एक दूसरे पर चमकने का मौका दिया है, जो शानदार “समय के दृश्य” की एक ठोस अभिव्यक्ति भी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी देखें :- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर, सोना और चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट

Exit mobile version