Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जून तक चीन की बाहरी शुद्ध संपत्ति 2775.8 अरब अमेरिकी डॉलर रही

October 1, 2023

जून तक चीन की बाहरी शुद्ध संपत्ति 2775.8 अरब अमेरिकी डॉलर रही

चीनी राष्ट्रीय विदेशी मुद्रा ब्यूरो द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों से पता चलता है कि जून 2023 के अंत में,चीन की विदेशी वित्तीय संपत्ति 9367 अरब अमेरिकी डॉलर रही, जबकि बाहरी देनदारियाँ 6591.3 अरब अमेरिकी डॉलर थी, और बाहरी शुद्ध संपत्ति 2775.8 अरब अमेरिकी डॉलर थी।
विदेशी वित्तीय संपत्ति में, प्रत्यक्ष निवेश संपत्ति 2833 अरब अमेरिकी डॉलर थी, स्टॉक निवेश संपत्ति 1081.7 अरब अमेरिकी डॉलर थी, वित्तीय व्युत्पन्न संपत्ति 20.2 अरब अमेरिकी डॉलर थी, अन्य निवेश संपत्ति 2047.3 अरब अमेरिकी डॉलर थी, और आरक्षित संपत्ति 3384.9 अरब अमेरिकी डॉलर थी। विदेशी वित्तीय संपत्ति में उनका अनुपात क्रमशः 30%, 12%, 0.2%, 22% और 36% है।
बाहरी देनदारियों में, प्रत्यक्ष निवेश देनदारियाँ 3384 अरब अमेरिकी डॉलर थी, स्टॉक निवेश देनदारियाँ 1751.1 अरब अमेरिकी डॉलर थी, वित्तीय व्युत्पन्न देनदारियाँ 23.2 अरब अमेरिकी डॉलर थी, और अन्य निवेश देनदारियाँ 1432.9 अरब अमेरिकी डॉलर थी। बाह्य देनदारियों में उनका अनुपात क्रमशः 51%, 27%, 0.4% और 22% है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें