Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

एशियाई अमेरिकी मतदाता इस समुदाय की असल ताकत हैं दर्शाते : Pramila Jayapal

May 11, 2023

एशियाई अमेरिकी मतदाता इस समुदाय की असल ताकत हैं दर्शाते : Pramila Jayapal

वाशिंगटनः भारतीय अमेरिकी कांग्रेस सदस्य प्रमिला जयपाल ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और जॉर्जिया में सीनेटर राफेल वारनॉक की जीत में एशियाई अमेरिकियों के वोट की भूमिका समुदाय की असली ताकत को प्रर्दिशत करती है। डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य प्रमिला (57) पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी महिला हैं जो अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सदस्य हैं।

उन्होंने कहा कि वारनॉक की बड़ी जीत में एशियाई अमेरिकियों, हवाई मूल के लोगों और प्रशांत द्वीपीय क्षेत्र के लोगों (एएएनएचपीआई) के मतदाताओं की बड़ी भूमिका रही जो किसी अन्य भौगोलिक क्षेत्र की तुलना में अधिक संख्या में उमड़े, वहीं एएएनएचपीआई मतदाताओं ने बाइडन बड़ी जीत में भी इसी तरह योगदान दिया।

जयपाल ने कहा, कि ‘जॉर्जिया में मतदान करने वाले लोगों की संख्या साबित करती है कि इस क्षेत्र में हम जिस राजनीतिक शक्ति को आकार दे रहे हैं, वह वास्तविक, दीर्घकालिक है। आज हमारे पास अद्भुत नेता हैं, लेकिन आगे हर स्तर पर एएएनएचपीआई समर्थक और भी नेता होंगे।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें