Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

एशियाई शीतकालीन खेलों से चीन की बर्फ और हिम अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ने में मदद मिली

February 16, 2025

एशियाई शीतकालीन खेलों से चीन की बर्फ और हिम अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ने में मदद मिली

इंटरनेशनल डेस्क : 9वें एशियाई शीतकालीन खेल पूर्वोत्तर चीन के हेलोंगच्यांग प्रांत के हार्बिन शहर में आयोजित हुआ था। हेलोंगच्यांग, अपने बर्फ और हिम परिदृश्य तथा शीतकालीन खेल परंपरा के लिए प्रसिद्ध है।एशिया के सबसे बड़े और सर्वाधिक प्रतिष्ठित बर्फ एवं हिम खेल आयोजन के मेजबान के रूप में, हेलोंगच्यांग प्रांत की बर्फ एवं हिम अर्थव्यवस्था में परिवर्तनकारी उछाल आने की उम्मीद है।

हेलोंगच्यांग में दुर्लभ विशाल वन, प्राचीन बर्फ क्षेत्र और बर्फ की सतहें हैं, जो इसे शीतकालीन खेलों के लिए एक आदर्श स्थान बनाती हैं। हेलोंगच्यांग के लिए यह आयोजन महज एक प्रतियोगिता नहीं है, यह नए व्यवसायों, नई प्रौद्योगिकियों और पर्यटकों को आकर्षित करके स्थानीय अर्थव्यवस्था को नया आकार देने का एक अवसर है। एशियाई शीतकालीन खेलों की मेजबानी के आर्थिक लाभ दिखने लगे हैं। एशियाई शीतकालीन खेलों की तैयारियों के दौरान, स्थानीय सरकारी विभागों ने शहरी बुनियादी ढांचे को उन्नत करना जारी रखा, साथ ही परिवहन, आवास, खानपान और खुदरा जैसी सेवाओं में निवेश बढ़ाया, ताकि एथलीट और पर्यटक यहां पर सुविधाजनक और आरामदायक अनुभव लें।

बुनियादी ढांचे के निर्माण के अलावा, एशियाई शीतकालीन खेल हेलोंगच्यांग के बर्फ और हिम पर्यटन की विशाल क्षमता को भी उजागर करेंगे। हजारों एथलीटों और दर्शकों के आगमन से प्रांत की अर्थव्यवस्था, विशेषकर आतिथ्य और सेवा उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। एशियाई शीतकालीन खेलों से पर्यटकों को हेलोंगच्यांग की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अनुभव लेने का अवसर मिलेगा। बर्फ पर कलाबाजी, पारंपरिक ओपेरा प्रदर्शन और लालटेन महोत्सव समारोह जैसे कार्यक्रम क्षेत्र की अनूठी परंपराओं को प्रदर्शित करने के साथ साथ पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति से परिचित कराएंगे।

एशियाई शीतकालीन खेल पर्यटन के अलावा बर्फ और हिम खेल उद्योग में नवाचार को भी बढ़ावा देंगे, तथा बर्फ और हिम उपकरण विनिर्माण उद्योग को बढ़ावा देकर और शीतकालीन खेल सेवा उद्योग में सुधार करके हेलोंगच्यांग को आर्थिक विकास के एक नए चरण में प्रवेश करने में मदद करेंगे। एशियाई शीतकालीन खेलों का चीन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा क्योंकि इससे अधिक लोगों को शीतकालीन खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

इसके अलावा, एशियाई शीतकालीन खेलों की मेजबानी ने चीन को शीतकालीन खेलों में अपनी उपलब्धियों को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान किया। दूसरे शब्दों में, एशियाई शीतकालीन खेल चीन की बर्फ अर्थव्यवस्था के भविष्य के लिए एक कसौटी बन जाएंगे, जिससे चीन की बर्फ अर्थव्यवस्था उच्च गुणवत्ता और सतत विकास के एक नए युग में प्रवेश करेगी। हेलोंगच्यांग का नेतृत्व चीन और यहां तक ​​कि वैश्विक बर्फ और हिम अर्थव्यवस्था को रोमांचक नए क्षेत्रों में आगे बढ़ने में मदद करेगा।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें