Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

छेन छुन यूनेस्को में शिक्षा के सहायक महानिदेशक नियुक्त किए गए

April 5, 2026

छेन छुन यूनेस्को में शिक्षा के सहायक महानिदेशक नियुक्त किए गए

इंटरनेशनल डेस्क: यूनेस्को के महानिदेशक खालिद अल-एनानी ने 4 अप्रैल को चीन के प्रोफेसर छेन छुन को शिक्षा के सहायक महानिदेशक के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। यह दूसरी बार है जब किसी चीनी नागरिक को यह पद सौंपा गया है।

यूनेस्को ने उस दिन एक बयान जारी कर कहा कि छेन छुन एक विद्वान, भौतिक विज्ञानी और शिक्षा विशेषज्ञ हैं, जिनके पास 30 से अधिक वर्षों का शैक्षणिक और प्रशासनिक नेतृत्व का अनुभव है। इससे पहले उन्होंने ईस्ट चाइना नॉर्मल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के रूप में कार्य किया और वरिष्ठ प्रबंधन पदों पर भी रहे।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर, वे लंबे समय से यूनेस्को से संबंधित कार्यों में सक्रिय रहे हैं। 2012 से 2017 तक, उन्होंने ईस्ट चाइना नॉर्मल यूनिवर्सिटी में शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में यूनेस्को चेयर के रूप में कार्य किया। 2021 से, वे यूनेस्को शिक्षक शिक्षा केंद्र की परिषद के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं, जो अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग और अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

बयान में कहा गया है कि छेन छुन शिक्षा प्रणाली के परिवर्तन को बढ़ावा देने, समान, समावेशी और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा को लागू करने में महानिदेशक की सहायता करेंगे। साथ ही दुनिया भर के छात्र-छात्राओं को मानवता के लाभ और विश्व शांति को बढ़ावा देने के लिए सबसे उन्नत कौशल हासिल करने में मदद करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें