Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

शनचो-18वें मिशन का अंतरिक्ष यात्री दल पहुँचा सुरक्षित पेइचिंग

November 4, 2024

शनचो-18वें मिशन का अंतरिक्ष यात्री दल पहुँचा सुरक्षित पेइचिंग

China News : चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय से मिली खबर के अनुसार, शनचो-18 मानवयुक्त मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने वाला अंतरिक्ष यात्री दल 4 नवंबर को पेइचिंग में सुरक्षित रूप से पहुंच गया। अंतरिक्ष स्टेशन अनुप्रयोग और विकास चरण के उड़ान मिशन मुख्यालय के प्रमुख उनका स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर आए।

बता दें कि 4 नवंबर को 1 बजकर 24 मिनट पर, चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष यान शनचो-18 का रिटर्न कैप्सूल चीन के भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश में स्थित तोंगफंग लैंडिंग साइट पर सफलतापूर्वक उतरा, और 2 बजकर 15 मिनट पर अंतरिक्ष यात्री ये क्कांगफू, ली थ्सोंग और ली क्कांगसू सुरक्षित और सफलतापूर्वक कैप्सूल से बाहर निकले और उनका स्वास्थ्य अच्छा है।

चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के अनुसार, शनचो-18 अंतरिक्ष यात्री दल की अंतरिक्ष यात्रा सफल रही। इससे अंतरिक्ष यात्री ये क्कांगफू ने चीनी अंतरिक्ष यात्रियों का कक्षा में रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया और कुल मिलाकर एक वर्ष से अधिक समय तक उड़ान भरने वाले पहले चीनी अंतरिक्ष यात्री बन गए। अंतरिक्ष यात्री ली थ्सोंग और ली क्कांगसू की पहली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी हुई।

शनचो-18 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान को, इस वर्ष 25 अप्रैल को चीन के कानसू प्रांत के च्युछ्य्वान उपग्रह लॉन्च केंद्र से लॉन्च किया गया। तीनों अंतरिक्ष यात्री 192 दिनों तक कक्षा में रहे, इस दौरान, उन्होंने कैप्सूल से बाहर दो गतिविधियाँ आयोजित कीं, अंतरिक्ष स्टेशन पर अंतरिक्ष मलबा संरक्षण उपकरण की स्थापना पूरी की और कई कार्गो मिशन पूरे किए हैं। इसके अलावा, उन्होंने केबिन के अंदर और बाहर उपकरणों की स्थापना, डिबगिंग, रखरखाव और मरम्मत जैसे विभिन्न कार्यों को क्रमिक रूप से किया है, जिससे अंतरिक्ष स्टेशन के दीर्घकालिक स्थिर संचालन के लिए मूल्यवान डेटा और अनुभव जमा हुआ है।

इसके साथ ही, जमीनी वैज्ञानिक शोधकर्ताओं की घनिष्ठ सहयोग में, उन्होंने सूक्ष्मगुरुत्वाकर्षण का मूल भौतिकी, अंतरिक्ष सामग्री विज्ञान, अंतरिक्ष जीवन विज्ञान, एयरोस्पेस चिकित्सा, एयरोस्पेस प्रौद्योगिकी आदि क्षेत्रों से जुड़े बड़ी संख्या में अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोग पूरे किए हैं।

यह भी बताया गया है कि तीनों अंतरिक्ष यात्री पेइचिंग पहुंचने के बाद अलगाव और पुनर्प्राप्ति अवधि में प्रवेश करेंगे, उन्हें व्यापक चिकित्सा परीक्षाओं और स्वास्थ्य मूल्यांकन किया जाएगा और आराम की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद, वे पेइचिंग में समाचार मीडिया के साथ सामूहिक रूप से मुलाकात करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें