Site icon Dainik Savera Times

इस अक्तूबर के अंत में चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 32 खरब 61 अरब 5 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा 

China Foreign Exchange : चीनी राजकीय विदेशी मुद्रा प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार इस अक्तूबर के अंत तक चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 32 खरब 61 अरब 5 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा, जो सितंबर के अंत से 1.67 प्रतिशत घटकर 55 अरब 31 करोड़ 70 लाख अमेरिकी डॉलर कम हुआ।

विदेशी मुद्रा प्रबंधन प्राधिकरण के जिम्मेदार व्यक्ति ने कहा कि इस अक्तूबर में अमेरिकी डॉलर सूचकांक बढ़ गया और वैश्विक वित्तीय संपत्तियों की कीमतें गिर पड़ीं। विनिमय दर और संपत्तियों की कीमतों में आये परिवर्तन से विदेशी मुद्रा भंडारण का पैमाना कम हो गया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप , पेइचिंग) 

Exit mobile version