Site icon Dainik Savera Times

स्पेन के वृद्धाश्रम में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की हुई मौत, दो जख्मी

मैड्रिड: उत्तरी स्पेन में शुक्रवार सुबह एक वृद्धाश्रम में आग लगने से कम से कम दस लोगों की मौत हो गई और अन्य दो गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों के अनुसार आग स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजे विलाफ्रांका डे एब्रो शहर के वृृद्धाश्रम में लगी थी। आग लगने की वजहों की अभी भी जांच की जा रही है।

Exit mobile version