Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दक्षिण अफ्रीका की खदान में फंसने से कम से कम 100 खनिकों की मौत

January 14, 2025

दक्षिण अफ्रीका की खदान में फंसने से कम से कम 100 खनिकों की मौत

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका में सोने की एक खदान में अवैध रूप से खनन का काम कर रहे कम से कम 100 खनिकों की मौत हो गई। खनिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक समूह ने सोमवार को यह जानकारी दी। खदान खाली पड़ी थी, ये खनिक कई महीनों तक खदान की गहराई में अंदर तक फंसे रहे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें बाहर निकालने का काफी प्रयास किया। ‘माइनिंग अफेक्टेड कम्युनिटीज यूनाइटेड इन एक्शन ग्रुप’ के प्रवक्ता सबेलो मंगुनी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया कि शुक्रवार को बचाए गए कुछ खनिकों के पास मिले मोबाइल फोन में दो वीडियो थे, जिनमें प्लास्टिक में लिपटे काफी शव जमीन के नीचे पड़े दिख रहे दे रहे थे।

मंगुनी ने कहा कि उत्तर पश्चिमी प्रांत की खदान में ‘‘कम से कम’’ 100 लोगों की मौत हो गई है, जहां पुलिस ने खनिकों को बाहर निकालने के लिए नवंबर में पहली बार अभियान चलाया था। मंगुनी ने कहा कि संदेह है कि उनकी मौत भूख या शरीर में पानी की कमी के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से अब तक 18 शव निकाले जा चुके हैं। शुक्रवार को समुदाय द्वारा चलाए गए अभियान में नौ शव बरामद किए गए।

ये भी पढ़ें:  अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी जी के हुए विशेष “चरण दर्शन”, जानें इसका विशेष महत्व

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें