Site icon Dainik Savera Times

शिकागो में यात्री ट्रेन के रेल उपकरण से टकराने से कम से कम 19 यात्री घायल

शिकागो: शिकागो में एक यात्री ट्रेन के बृहस्पतिवार सुबह एक रेल उपकरण से टकरा जाने के कारण कम से कम 19 यात्री घायल हो गए, जिनमें से तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एक दमकल अधिकारी ने यह जानकारी दी।शिकागो दमकल विभाग ने कहा कि शिकागो ट्रांजिट अथॉरिटी (सीटीए) की एक ट्रेन शहर के उत्तरी हिस्से में पूर्वाह्न् करीब 11 बजे पटरी पर गिरे उपकरण के एक टुकड़े से टकरा गई।

दमकल विभाग के प्रवक्ता लैरी लैंगफोर्ड ने ‘शिकागो सन-टाइम्स’ को बताया कि तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं, जबकि 16 अन्य को मामूली चोटें आईं। लैंगफोर्ड ने घायलों की संख्या बढऩे की आशंका जताई।हावर्ड सीटीए स्टेशन के पास हादसे वाले स्थान पर कम से कम 15 एम्बुलेंस भेजी गईं।सीटीए ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि दुर्घटना के कारण उसकी विभिन्न ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

Exit mobile version