Site icon Dainik Savera Times

Chicago में यात्री ट्रेन के रेल उपकरण से टकराने से कम से कम 40 यात्री हुए घायल

शिकागोः अमेरिका के शिकागो में बृहस्पतिवार को एक यात्री ट्रेन के रेल उपकरण से टकरा जाने के कारण कम से कम 40 यात्री घायल हो गए, जिनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। शिकागो दमकल विभाग ने कहा कि ‘शिकागो ट्रांजिट अथॉरिटी’ (सीटीए) की यह ट्रेन शहर के उत्तरी हिस्से में ‘हॉवर्ड सिटीए स्टेशन’ के पास पूर्वाह्न् करीब 10 बजकर 35 मिनट से कुछ पहले बर्फ हटाने वाले एक उपकरण से टकरा गई।

दमकल विभाग के द्वितीय जिला प्रमुख ने बताया कि यह येलो लाइन ट्रेन 31 यात्रियों और 7 सीटीए कर्मियों को लेकर स्कोकी से दक्षिण की ओर जा रही थी उसी दौरान वह रेल उपकरण से टकरा गई। सहायक अर्धचिकित्सा उपप्रमुख कीथ ग्रे ने बताया कि चार बच्चों समेत 38 लोग घायल हो गए जिनमें 3 की हालत गंभीर है।

घटनास्थल पर कम से कम 15 एम्बुलेंस भेजी गईं। सीटीए अधिकारियों ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सीटीए ने अपनी वेबसाइट में कहा कि दुर्घटना के कारण रेड, पर्पल, येलो लाइन पर ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

Exit mobile version