Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हमला ;1 पुलिस अधिकारी, 3 आतंकवादी मारे गए

पुलिस ने बताया कि सीमावर्ती दक्षिण वजीरिस्तान के डेरा इस्माइल खान जिले के दराजींदा इलाके में गश्ती ड्यूटी पर तैनात वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों की गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी की जान चली गई, जिसके बाद एक घंटे से अधिक समय तक मुठभेड़ हुई।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान तीन हमलावरों को मार गिराया गया। उसने बताया कि स्थिति को काबू करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस कर्मी भेजे गए हैं। हमलावरों का पता लगाने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है।

Exit mobile version