Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan में Police Headquarter पर हुआ हमला, 3 कर्मियों की हुई मौत

December 15, 2023

Pakistan में Police Headquarter पर हुआ हमला, 3 कर्मियों की हुई मौत

पेशावरः पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में शुक्रवार को एक क्षेत्रीय पुलिस मुख्यालय को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमले में कम से कम तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। तीन दिन पहले, इसी क्षेत्र में हुए आतंकी हमले में 23 सैनिकों की मौत हो गई थी। एक खबर के मुताबिक, हमला खैबर पख्तूनख्वा के टैंक जिले में पुलिस लाइन पर हुआ। अखबार ने टैंक जिला पुलिस अधिकारी इफ्तिखार शाह के हवाले से कहा, एक आतंकवादी ने खुद को बम से उड़ा लिया और एक बड़ा हमले को टाल दिया गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन में मौजूद सभी टुकड़ियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है तथा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी के बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हमले की जिम्मेदारी एक नए आतंकवादी समूह अंसारुल जिहाद ने ली है। यह हमला तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) के आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के तीन दिन बाद हुआ है। टीजेपी के हमले में 23 सैनिकों की मौत हो गई थी, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे। पाकिस्तान में कुछ बड़े हमलों के पीछे आतंकी संगठन टीजेपी का हाथ रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें