Site icon Dainik Savera Times

Burkina Faso में सैन्य वर्दी में आए हमलावरों ने की 60 लोगों की हत्या

डकारः उत्तरी बुर्कीना फासो में सेना की वर्दी पहनकर आए हमलावरों ने कम से कम 60 लोगों की हत्या कर दी। बुर्कीना फासो के अभियोजक लामिने त्रोरे ने रविवार को एक बयान में कहा कि यह घटना यतेंगा प्रांत के बरगा इलाके में हुई। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पतालों में ले जाया गया और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

अलकायदा और इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े आतंकवादी बुर्कीना फासो में सात साल से बार-बार हमले करते रहे हैं जिसमें हजारों लोग मारे गए हैं और लगभग 20 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। कभी इस देश में शांति हुआ करती थी लेकिन अब यह अस्थिर और विभाजित है जहां पिछले साल दो बार तख्तापलट हुआ।

Exit mobile version