वाशिंगटन: भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि बंगलादेश की नयी अंतरिम सरकार गुरुवार को शपथ लेने की तैयारी कर रही है, जहां हिन्दू अल्पसंख्यक समुदाय पर होने वाली हिंसक घटनाएं रुकनी चाहिये। कृष्णमूर्ति ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “जैसा कि बंगलादेश में नयी अंतरिम सरकार को शपथ दिलाने की तैयारी चल रही है और मैं सभी सरकारी अधिकारियों, नए प्रशासन और पुलिस प्रमुख और बंगलादेश वासियों से देश भर में उभरी हिंसा को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आग्रह करता हूं, जिसमें एक अल्पसंख्यक समुदाय पर लक्ष्य साधकर हमले भी शामिल है। देश के हिन्दू अल्पसंख्यक, उनके घर, व्यवसाय और उनके पूजा स्थल मंदिर पर की जाने वाली हिंसा रुकनी चाहिए और बंगलादेश के लोगों को एक राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने में बाधा डालने के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। मैं अमेरिकी विदेश विभाग के साथ समन्वय में बंगलादेश में विकास पर बारीकी से नजर रखना जारी रखूंगा।”
बंगलादेश में अल्पसंख्यक समुदाय हिन्दुओं पर हमले रुकने चाहिये: Raja Krishnamoorthi

