Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

गाजा में मानवीय मदद के लिए 6.8 मिलियन यूएस डॉलर और देगा ऑस्ट्रेलिया

September 23, 2024

गाजा में मानवीय मदद के लिए 6.8 मिलियन यूएस डॉलर और देगा ऑस्ट्रेलिया

कैनबरा: ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने गाजा के लिए अतिरिक्त मानवीय सहायता की घोषणा की है। विदेश मंत्री पेनी वोंग और इंटरनेशनल डेवलपमेंट एंड पैसिफिक मंत्री पैट कॉनरॉय ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया गाजा में चल रहे मानवीय संकट के जवाब में अतिरिक्त 10 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (6.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर) प्रदान करेगा।

मंत्रियों ने एक संयुक्त वक्तव्य में कहा कि यह धनराशि यूनिसेफ और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) को दी जाएगी। इसमें महिलाओं और लड़कियों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए न्यूट्रिशन सपोर्ट और हाइजीन एंड डिग्निटी किट सहित जीवन रक्षक मदद प्रदान की जाएगी। वोंग ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया की मदद पोषण और स्वच्छता एवं स्वास्थ्य उत्पादों की आपूर्ति के जरिए गंभीर मानवीय स्थिति से निपटने में मदद करेगी।

‘विदेश मंत्री कहा कि नागरिकों तक जल्द, सुरक्षित और बिना रुकावट मानवीय राहत पहुंचनी चाहिए। सहायता कर्मयिों को सुरक्षा मिलनी चाहिए ताकि वे अपना काम जारी रख सके। वोंग ने आगे कहा, ‘हम युद्ध विराम, नागरिकों की सुरक्षा और बंधकों की रिहाई के लिए दबाव बनाना जारी रखेंगे।‘ 7 अक्टूबर के हमले के बाद से गाजा में मानवीय सहायता के लिए ऑस्ट्रेलिया द्वारा तय कुल धनराशि 82.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (56.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर) हो गई है।

कॉनरॉय ने गाजा की स्थिति को भयावह बताया और कहा कि नागरिकों को दूसरों के कामों की कीमत नहीं चुकानी चाहिए। 7 अक्टूबर 2023 को फिलिस्तीनी आतंकवादी ग्रुप हमास ने इजरायल में बड़ा हमला किया था। इसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और करीब 250 का अपहरण किया गया था। इसके बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी और गाजा पट्टी में सैन्य ऑपरेशन शुरू किया। इजरायली हमलों में गाजा में बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है। गाजा में इजरायल का मिलिट्री ऑपरेशन आज भी जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें