Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑस्ट्रेलियाई सरकार छात्र वीजा घोटाले पर कसेगा नकेल

October 2, 2023

ऑस्ट्रेलियाई सरकार छात्र वीजा घोटाले पर कसेगा नकेल

कैनबराः ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय छात्र वीजा घोटालों पर कड़ी कार्रवाई की घोषणा की। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षा मंत्री जेसन क्लेयर, कौशल मंत्री ब्रेंडन ओकॉनर और गृह मामलों के मंत्री क्लेयर ओनील ने ऑस्ट्रेलिया के आकर्षक अंतरराष्ट्रीय शिक्षा उद्योग की अखंडता को बढ़ावा देने के लिए तत्काल कार्रवाई को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने सोमवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि ऑस्ट्रेलिया की वीजा प्रणाली के शोषण की सरकार द्वारा गठित त्वरित समीक्षा के बाद, सरकार प्रणाली में व्यापक गड़बड़ी को रोकने के लिए नियमों को मजबूत करेगी।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Jalandhar में सामने आया चौंकाने वाला मामला, 3 सगी बहनों की ट्रंक में मिली लाश

ओनील ने कहा, ‘इस प्रणाली को प्रभावित करने वाली गड़बड़ियां और खामियां बंद हो जाएंगी।‘ कार्रवाई के तहत, निजी कॉलेजों को प्रतिद्वंद्वी संस्थानों से अंतरराष्ट्रीय छात्रों को आकर्षित करने के लिए शिक्षा एजेंटों को कमीशन का भुगतान करने से प्रतिबंधित किया जाएगा ताकि एजेंटों को उच्च गुणवत्ता वाले विश्वविद्यालयों से कम शुल्क वाले पाठय़क्रमों के लिए छात्रों को लुभाने से रोका जा सके।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Zimbabwe में हुआ विमान हादसा, भारतीय खनन कारोबारी और उसके बेटे समेत 6 लोगों की मौत

सरकार प्रवासियों को केवल ऑस्ट्रेलिया में काम करने के उद्देश्य से छात्र वीजा का उपयोग करने से रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्र उपस्थिति की निगरानी भी शुरू करेगी। डेली न्यूजपेपर के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में छात्र वीजा धारकों की संख्या जून के अंत में 660,765 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई, जो 2023 की शुरुआत से 203,000 की वृद्धि है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः खेत जा रहे किसानों को कार ने कुचला, 2 की हुई मौत, ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम

सितंबर में शिक्षा विभाग द्वारा प्रकाशित आंकड़ों से पता चला कि कैलेंडर वर्ष 2022 में ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा का मूल्य 26.6 बिलियन आस्ट्रेलियन डॉलर (17 बिलियन डॉलर) था, जिससे यह कोयला, लौह अयस्क और प्राकृतिक गैस के बाद देश का चौथा सबसे बड़ा निर्यात बन गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें