Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Australia में 12 वर्षीय बालिका की जान लेने वाले मगरमच्छ को अधिकारियों ने मारी गोली

July 10, 2024

Australia में 12 वर्षीय बालिका की जान लेने वाले मगरमच्छ को अधिकारियों ने मारी गोली

कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र (एनटी) में अधिकारियों ने एक बच्ची को मारने वाले मगरमच्छ को गोली मार दी है। एनटी पुलिस ने बुधवार को पुष्टि किया कि जुलाई की शुरुआत में 12 वर्षीय बालिका पर हमला करने वाले 4.2 मीटर के खारे पानी के मगरमच्छ का पता लगा लिया गया है और उसे मार दिया गया है।


बालिका दो जुलाई को अपने परिवार के साथ डार्विन से 200 किलोमीटर से अधिक दक्षिण-पश्चिम में छोटे से दूरदराज के शहर पालुम्पा के पास एक खाड़ी में तैर रही थी, जब वह गायब हो गई।उसके शव चार जुलाई को दो दिवसीय खोज के बाद पाए गए। इस हवाई निगरानी,पुलिस, पार्क रेंजर्स और स्थानीय समुदाय के सदस्य शामिल थे।

पुलिस ने उस समय कहा था कि उसकी चोटें मगरमच्छ के हमले के अनुरूप थीं। वर्ष 2018 के बाद से एनटी में यह पहला घातक मगरमच्छ का हमला था। एनटी पुलिस ने बुधवार को एक बयान में कहा कि क्षेत्र के स्थानीय स्वदेशी पारंपरिक मालिकों की अनुमति से रविवार को रेंजर्स द्वारा 4.2 मीटर के मगरमच्छ को गोली मार दी गयी।

पुलिस ने कहा कि मगरमच्छ मंगलवार को फिर से सामने आया, जब इसकी पुष्टि हुयी कि वही जानवर है जिसने बच्चे पर हमला किया था। एनटी पुलिस सीनियर सार्जेंट एरिका गिब्सन ने बयान में कहा, ‘पिछले सप्ताह की घटनाओं का परिवार पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है और स्थानीय पुलिस प्रभावित सभी लोगों को सहायता प्रदान कर रही है।’

पुलिस ने बताया कि परिवार ने शोक मनाते हुए गोपनीयता रखने का अनुरोध किया है। एनटी सरकार के अनुसार, एनटी में जंगली में एक लाख से अधिक खारे पानी के मगरमच्छ होने का अनुमान है यहां मगरमच्छ किसी भी अन्य ऑस्ट्रेलियाई राज्य या क्षेत्र की तुलना में अधिक हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें