Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी विदेशी सहायता चिकित्सा दल भेजने की 60वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पुरस्कार समारोह आयोजित

December 29, 2023

चीनी विदेशी सहायता चिकित्सा दल भेजने की 60वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पुरस्कार समारोह आयोजित

चीनी विदेशी सहायता चिकित्सा दल के भेजने की 60वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पुरस्कार समारोह 29 दिसंबर को पेइचिंग में आयोजित हुआ।
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव, राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने सम्मेलन में उपस्थित प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की, उन्हें बधाई दी और वर्तमान में व इससे पहले विदेशी सहायता चिकित्सा मिशन में भाग लेने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
चीनी उप प्रधानमंत्री ल्यो क्वोचोंग ने समारोह में भाषण देते हुए कहा कि सीपीसी की केंद्रीय कमेटी विदेशी सहायता चिकित्सा कार्य पर बड़ा ध्यान देती है। पिछले 60 सालों में विदेशी सहायता चिकित्सा दलों के व्यापक सदस्यों ने स्थानीय लोगों को मदद की, जिसकी सहायता लेने वाले देशों की सरकारों और जनता ने प्रशंसा की। नए युग और नई यात्रा में हमें लगातार चीनी चिकित्सा दल की भावना का विकास करना चाहिए, ताकि मानव स्वास्थ्य समुदाय के निर्माण में ज्यादा योगदान किया जा सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें