Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज लॉन्च होगा Axiom-4 मिशन, मौसम भी 90 प्रतिशत अनुकूल : SpaceX

June 25, 2025

आज लॉन्च होगा Axiom-4 मिशन, मौसम भी 90 प्रतिशत अनुकूल : SpaceX

Axiom 4 : अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए एक्सिओम-4 मिशन के प्रक्षेपण को कई बार स्थगित किए जाने के बाद, भारतीय अंतरिक्ष यात्री सुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री बुधवार को प्रक्षेपण के लिए तैयार हैं। स्पेसएक्स ने घोषणा की है कि उड़ान के लिए मौसम 90 प्रतिशत अनुकूल है। अमेरिकी निजी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स इस अंतरिक्ष मिशन के लिए परिवहन सेवाएं प्रदान कर रही है।

स्पेसएक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “बुधवार को अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम स्पेस के एक्स-4 मिशन के प्रक्षेपण के लिए सभी प्रणालियां ठीक लगती हैं और उड़ान के लिए मौसम 90 प्रतिशत अनुकूल है।” अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) ने कहा कि नासा, एक्सिओम स्पेस और स्पेसएक्स ने अब अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए चौथे निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन ‘एक्सिओम मिशन 4’ को लॉन्च करने के लिए बुधवार, 25 जून को दोपहर 12.01 बजे (भारतीय समयानुसार) का लक्ष्य रखा है।

एक्सिओम-4 वाणिज्यिक मिशन का नेतृत्व कमांडर पैगी व्हिटसन कर रही हैं, जिसमें शुक्ला मिशन पायलट हैं और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री टिबोर कापू और पोलिश अंतरिक्ष यात्री स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की मिशन विशेषज्ञ हैं। मिशन को मूल रूप से 29 मई को लॉन्च किया जाना था, लेकिन फाल्कन 9 रॉकेट बूस्टर में लिक्विड ऑक्सीजन लीक और इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के पुराने रूसी मॉड्यूल में लीक के बाद इसे 8 जून, 10 जून और 11 जून तक के लिए टाल दिया गया।

इसके बाद लॉन्च को फिर से 19 जून तक के लिए टाल दिया गया और फिर नासा द्वारा रूसी मॉड्यूल की मरम्मत करने के बाद ऑर्बिटल प्रयोगशाला के संचालन का आकलन करने के लिए 22 जून के लिए निर्धारित किया गया। मिशन फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर में लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A से लॉन्च होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें