अजरबैजान ने नार्गोनो-काराबाख की अलगाववादी सरकार के पूर्व प्रमुख को गिरफ्तार किया
September 27, 2023
येरेवान: नागोर्नो-काराबाख पर दोबारा नियंत्रण हासिल करने के बाद अजरबैजान ने कहा कि क्षेत्र की अलगाववादी सरकार के पूर्व प्रमुख को आर्मेनिया में घुसने की कोशिश के दौरान बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।अजरबैजान के सीमा सुरक्षा बल ने रुबेन वर्दनयान की गिरफ्तारी की घोषणा की।बल ने कहा कि वर्दनयान को देश की राजधानी बाकू ले जाकर ‘‘संबंधित प्राधिकारियों’’ को सौंप दिया गया, जो उनके बारे में फैसला करेंगे।इससे पहले दिन में, अजरबैजान के स्वास्थ्य मंत्रलय ने कहा कि नागोर्नो-काराबाख में पिछले सप्ताह संघर्ष में अजरबैजान के 192 सैनिक मारे गए और 511 सैनिक घायल हुए हैं।
मंत्रलय ने कहा कि संघर्ष के दौरान अजरबैजान के एक आम नागरिक की भी जान चली गई।इससे पहले, नागोर्नो-काराबाख के अधिकारियों ने कहा था कि संघर्ष में 10 नागरिकों सहित उनके पक्ष के कम से कम 200 लोग मारे गए और 400 से अधिक घायल हुए हैं।नागोर्नो-काराबाख में तीन दशक तक अलगाववादियों का शासन रहा। पिछले सप्ताह अजरबैजान की सेना द्वारा अभियान चलाकर क्षेत्र पर पूर्ण दावा करने के बीच हजारों की तादाद में नागोर्नो-काराबाख निवासी पलायन कर आर्मेनिया पहुंच रहे हैं।