Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अजरबैजान के प्रधानमंत्री ने चीन के साथ संबंध विकसित करने के महत्व पर बल दिया

May 17, 2025

अजरबैजान के प्रधानमंत्री ने चीन के साथ संबंध विकसित करने के महत्व पर बल दिया

अजरबैजान के प्रधानमंत्री अली हिदायत ओघलू असदोव ने हाल ही में कहा कि अजरबैजान सरकार चीन के साथ संबंधों को विकसित करने को बहुत महत्व देती है, एक-चीन सिद्धांत का मजबूती से पालन करती है, और द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर विकास को बढ़ावा देने के लिए चीन के साथ काम करने को तैयार है।

15 मई को अजरबैजान स्थित चीन की नयी राजदूत रूमेई के साथ मुलाकात के दौरान, असदोव ने कहा कि अज़रबैजान चीन के साथ राजनीतिक आपसी विश्वास को और गहरा करने, द्विपक्षीय व्यापार और निवेश का विस्तार करने और कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा और मानविकी जैसे क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग का विस्तार करने को तैयार है।

ठीक उसी दिन रूमेई के साथ बैठक में अज़रबैजान नेशनल असेंबली की अध्यक्ष साहिबा अली ग़िज़ी गफ़ारोवा ने कहा कि अज़रबैजान चीन के साथ संबंधों के विकास को महत्व देता है। अजरबैजान नेशनल असेंबली चीन की राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के साथ सभी स्तरों पर आदान-प्रदान और आपसी यात्राओं को मजबूत करने और अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों में संचार और सहयोग को मजबूत करने के लिए तैयार है। ताकि द्विपक्षीय संबंधों के विकास को बढ़ावा देने में सकारात्मक योगदान दिया जा सके।

मुलाकात के दौरान रूमेई ने कहा कि कुछ समय पहले ही अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम हैदर ओग्लू अलीयेव ने चीन की सफल राजकीय यात्रा की थी। दोनों राष्ट्रपतियों ने संयुक्त रूप से चीन-अज़रबैजान व्यापक रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की घोषणा की, जिसने द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए एक नया खाका तैयार किया। चीन अजरबैजान के साथ दोनों राष्ट्रपतियों द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण सहमतियों का पालन करने, द्विपक्षीय आदान-प्रदान को मजबूत करने, विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने और चीन-अजरबैजान व्यापक रणनीतिक साझेदारी के अधिक विकास को बढ़ावा देने को तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें